मधुबनी : नारी सम्मान को समर्पित जन अधिकार पार्टी (लो) का मधुबनी के बासोपट्टी से कारवां चल पड़ा जो 13 सितंबर को पटना में शहीद स्मारक पर समाप्त होगा, इस पदयात्रा को बूढ़े, जवान, स्कूली छात्रों का जबदस्त समर्थन मिल रहा है|बुजुर्गों के हाथ आशीर्वाद के लिए उठ रहे हैं तो युवाओं के हाथ समर्थन में उठ रहे हैं, महिलाओं का आशीर्वाद भी मिल रहा है|महिलाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे बलात्कारी के साथ कोई भी क्यों न हो,उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव ने नारी बचाओ पदयात्रा के दौरान मधुबनी के आईबी में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही|उन्होंने कहा कि शेल्टर होम में लड़कियों से हुए दुष्कर्म के मुद्दे पर सत्ता और प्रतिपक्ष दोनों चुप हैं,उनकी चुप्पी बताती है कि महिलाओं की रक्षा से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है, ब्रजेश ठाकुर, मनीषा दयाल,मधु,एमएस राजू और सुनील कुमार को बचाने में लगे हैं|सांसद ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में निकले जन अधिकार पार्टी (लो) के कारवां में न दल का बंधन है, न जाति का, इसमें शामिल हर व्यक्ति नारी सम्मान के लिए संकल्पित है|उन्होंने कहा कि पार्टी नारी सम्मान और मां-बहनों की अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जन-जागरूकता अभियान के तहत नारी बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया है|