नवनियुक्त राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया

पटना : बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल लालजी टंडन का पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया| इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री  नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस, मेयर पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहू सहित मंत्रिमंडल के कई अन्य मंत्री और नेताओं ने स्वागत किया|मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक के.एस. द्विवेदी, प्रधान सचिव गृह आमिर सुबहानी, प्रधान सचिव मंत्रिमण्डल समन्वय अरूण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, प्रमण्डलीय आयुक्त आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय अनुपम कुमार, जिलाधिकारी कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज सहित बिहार सरकार के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने स्वागत किया|

0Shares

36 Comments on “नवनियुक्त राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *