21 अप्रैल को राष्ट्र मंच का पटना में सम्मलेन

पटना : राष्ट्र मंच आगामी 21 अप्रैल 2018 को स्थानीय श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में भाजपा के खिलाफ एक कार्यक्रम का आयोजन किया है| इस बात की जानकारी स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंच के सदस्य के सी सिंह ने संवाददाताओं को दी| उन्होंने कहा कि आज देश के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है, केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है इस परिस्थिति में देश के संविधान और न्यायपालिका की विश्वसनीयता खतरे में पर गई है|इसी परिस्थिति को देखते हुए 30 जनवरी 2018 को दिल्ली के राज घाट पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के पश्चात राष्ट्र मंच का गठन पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के  नेतृत्व में किया गया| मंच का उद्देश्य भाजपा या एनडीए में शामिल दलों को छोड़कर सभी विरोधीदलों  को एक मंच पर लाकर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करना है| इसके लिए २१ अप्रैल को बिहार की धरती से केंद्र में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद किया जायेगा,जिसमें मंच के संस्थापक यशवंत सिन्हा की उपस्थिति में भाजपा से विछुब्ध चल रहे पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, तृणमूल कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी, राजद से तेजस्वी यादव,राष्ट्रीय लोकदल से जयंत चौधरी, कांग्रेस,सपा के अलावे कई दलों के सदस्यों की उपस्थिति होगी|बिहार जेपी की कर्म भूमि रही है, जब कभी भी देश में सत्ता परिवर्तन की राजनीति हुई है उसमें बिहार का अस्थान अग्रणी रहा है, इसलिए 2019 में सत्ता परिवर्तन को लेकर इसकी शुरुआत बिहार से ही करने का निर्णय लिया गया है|इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता घनश्याम तिवारी एवं राजेश कुमार (उर्फ) भटकू यादव भी उपस्थित थे|

0Shares

35 Comments on “21 अप्रैल को राष्ट्र मंच का पटना में सम्मलेन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *