हिंदी फिल्मों के लिए पहली बार पवन सिंह ने गाया गाना

फिल्म : भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने हिंदी फिल्मों के लिए पहली बार गाना गाकर एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म “स्त्री 2” के लिए गाना “आई नहीं” गाया है, जो रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है। यह गाना यूट्यूब पर म्यूजिक सेक्शन में नंबर 6 पर ना सिर्फ ट्रेंड कर रहा है, बल्कि 24 घंटे से भी कम समय में डेढ़ मिलियन व्यूज के आंकड़े को क्रॉस कर गया है।सारेगामा म्यूजिक से रिलीज इस गाने को पवन सिंह के साथ सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन – जिगर ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य का है और म्यूजिक कंपोजर सचिन – जिगर हैं, गाने के कोरियोग्राफर जानी मास्टर हैं। फिल्म “स्त्री 2” के निर्माता दिनेश विजयन व ज्योति देशपांडे और निर्देशक अमर कौशिक ने पवन सिंह के इस गाने की तारीफ की है और इसे फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। वहीं, पवन सिंह के फैंस भी उनके इस नए सफर से काफी खुश हैं और उन्हें आगे भी बॉलीवुड में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।पवन सिंह का यह गाना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह उनकी प्रतिभा और मेहनत का सबूत है। बॉलीवुड में उनकी यह नई शुरुआत उनके फैंस और पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक खुशी की खबर है। विदित हो कि इससे पहले पवन सिंह ने भोजपुरी में एक से बढ़कर एक गाने गए और कई अनब्रेकेबल रिकार्ड बनाए। उनका कमरिया गाना भोजपुरी जगत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय गाना हुआ। इसके अलावा वे बॉलीवुड के लिए पायल देव, मुद्दसर खान, लॉरेन गुटबिल के साथ “कमरिया हिला रही है”, सलीम सुलेमान, त्रिधा चौधरी के साथ बबुनी तेरे रंग में जैसे गानों से बॉलीवुड में अपनी दस्तक दी थी।

 

0Shares