गया में संयुक्त कार्यालय भवन के निर्माण हेतु राशि स्वीकृत

पटना : जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त पत्र से सूचनानुसार सिंचाई परिसर, गया में संयुक्त कार्यालय भवन के निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलित राशि 1428.2375 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है|इस कार्य हेतु कार्यपालक अभियंता,तिलैया नहर प्रमंडल, वजीरगंज निकासी एवं व्यय पदाधिकारी होंगे,कार्य के लिए नियंत्री पदाधिकारी,अपर मुख्य सचिव,जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना होंगे|राशि की निकासी कोषागार,गया से की जायेगी,इस कार्य योजना के कार्यान्वयन की समय सीमा नवम्बर, 2025 है|

0Shares