महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ संगठन करेगी आंदोलन : माया श्रीवास्तव

पटना : महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आंदोलन करेगी समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन,इसकी चर्चा स्थानीय पुनाईचक में संगठन का प्रदेश कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कही|कार्यालय उद्घाटन के पश्चात श्रीमती श्रीवास्तव ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटना पर चिंता ब्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस महिलाओं के ऊपर होनेवाली उसी घटनाओं पर एक्टिव होती है जो हाई प्रोफाइल होता है,या जिसके पास उंची पहुंच या रूपये की ताकत होती है|राजीवनगर रोड नम्बर 17 में जला कर मार दी गयी मधुबनी की प्रज्ञा आनन्द के हत्यारे को दो महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं किया गया है|संगठन महिलाओं की आवाज को बुलंद करेगी,महिलाओं के सवाल पर राजनीतिक दल भी चुप हैं,जिस कारण महिलाओं के साथ बलात्कार,उत्पीड़न एवं हत्या के आरोपित बच जाते हैं|संगठन का मानना है कि जबतक नारी समर्थ नहीं होगी तबतक राष्ट्र समर्थ नहीं हो सकता,इसलिए जरूरत है महिलाओं को समाज में उपर उठाने के लिये एक-एक महिला शपथ और संकल्प ले|प्रदेश संयोजिका संगीता सिन्हा ने कहा कि हम महिलाएं प्रज्ञा आनन्द को इंसाफ दिलाने के लिये तीन अगस्त से लगातार सड़क पर धरना एवं प्रदर्शन करेंगे,जिससे प्रज्ञा आनंद की हत्या में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो सके|इस अवसर पर संगठन की संगीता सिंह,ज्योति प्रसाद, पुष्पा पाठक,नीरू सिंह,किरण ठाकुर,क्रांति देवी, रेखा देवी,उषा देवी एवं खुशबू देवी उपस्थित थीं जिन्होंने एकमत से महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया|

 

0Shares