कब होगी पूर्व डीएसपी दंपत्ति के एम लाल की गिरफ्तारी : माया

पटना : समर्थ नारी समर्थ भारत संस्था की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों को पत्र  के माध्यम से 28 मई को स्थानीय राजीवनगर रोड नम्बर 17 की प्रज्ञा आनंद को ससुरालवालों  द्वारा दहेज के लिये जला कर मार देने की घटना से संबंधित प्राथमिकी राजीव नगर थाना में दर्ज कराई थी,जिसका प्राथमिकी कांड संख्या 160/20 है,जिसमें लड़कीवालों ने मृतका के पति सुमित आनंद,सास-ससुर को नामजद किया था|संगठन की संयोजिका माया श्रीवास्तव ने परे विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की मृतका के ससुर पुलिस विभाग में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए है जिस वजह से घटना के लगभग दो माह होने को है इसके बावजूद नामजद आरोपित सास रूमा लाल एवं ससुर के एम लाल की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे मृतका के परिवार वालों के साथ ही संगठन के लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश ब्याप्त है|श्रीमती श्रीवास्तव ने अपने पत्र में लिखा है कि ASP कोतवाली ने घटना की जांच के बाद एक जून 2020 को ही राजीवनगर थाना को अविलम्ब मृतक के सास रूमा लाल, ससुर रिटायर DSP के एम लाल एवं मृतका के पति सुमित आनंद की गिरफ्तारी करने एवं  गिरफ्तारी न होने पर अदालत से कुर्की जब्ती का आदेश लेने का निर्देश दिया था|राजीवनगर थाना ने मृतका प्रज्ञा आनंद के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया परंतु  आजतक रिटायर  DSP के एम लाल एवं उनकी पत्नी रूमा लाल को गिरफ्तार नहीं किया न ही DSP के घर का कुर्की जब्ती ही किया है,जो रिटायर  DSP की पहुंच को दर्शाता है|श्रीमती श्रीवास्तव ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि राजीवनगर थाना की पुलिस जानबूझकर रिटायर DSP के एम लाल एवं उनकी पत्नी रूमा लाल को गिरफ्तार नहीं कर रही है,जबकि अभियुक्त खुलेआम जमानत को लेकर प्रयासरत है,सास एवं ससुर की गिरफ्तारी नहीं होने से महिला संगठनों के बीच असंतोष ब्याप्त है|श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि अगर जल्द नामजद सास-ससुर की गिरफ्तारी राजीवनगर थाना की पुलिस नहीं करती है तो लॉकडाउन के बाद समर्थ नारी समर्थ भारत संस्था द्वारा तीव्र आंदोलन के माध्यम से मृतका प्रज्ञा आनंद को इंसाफ के लिए संघर्ष किया जायेगा|इस अवसर पर माया श्रीवास्तव के अलावे बिहार संयोजिका संगीता सिन्हा,सह संयोजिका नवनीत सिन्हा,सुनीता मुकेश,अनीता सिन्हा एवं पिंकी सिन्हा भी उपस्थित थीं|

 

0Shares