दुष्कर्मी संदीप मुखिया ने किया अंततः आत्मसमर्पण

पटना : राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित जीबी मॉल से लड़की को साथ लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म के आरोपी संदीप मुखिया ने स्थानीय ब्यवहार न्यायालय में पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते हुए अंततः आत्मसमर्पण कर दिया|बोरिंग रोड स्थित नागेश्वर कॉलोनी में रहकर बीबीए की पढाई करने वाली छात्रा के साथ मुख्य आरोपी विनायक सिंह के साथ मिलकर इनलोगों ने दुष्कर्म की घटना को बीते सोमवार की रात को अंजाम दिया था|घटना के बाद सभी आरोपियों ने पुलिस से बचने का हर तरीका अख्तियार किया,परंतु पटना के नव पदस्थापित एसएसपी उपेंद्र शर्मा के कड़े रुख को देखते हुए दुष्कर्मियों को अंततः सरेंडर करना ही परा| दो दुष्कर्मी को पाटलिपुत्र थाना की पुलिस ने कुर्जी स्थित एक मकान से घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था,इसी जगह पर सभी आरोपियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था,घटना का मुख्य आरोपी विनय सिंह एवं उसके एक अन्य सहयोगी पुलिस और अपनी गिरफ्तारी से बचने का हर कोशिश किया परंतु पुलिस के एक्शन को देखने के बाद दोनों ने अंततः न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया|

 

0Shares